ट्रैक्टर से टकराई बाइक,दो की मौत एक घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 17, 2021

ट्रैक्टर से टकराई बाइक,दो की मौत एक घायल

                  चन्दौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के तियरा गांव के पास आज सांयकाल एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि लटांव गांव के प्रधानपति पवन उपाध्याय 35 वर्ष बाइक से अपने साथी प्रवीण 34 वर्ष के साथ शहाबगंज बाजार आये थे।वापस गांव लौटते समय गांव के ही रंजीत 30 वर्ष भी साथ हो गये।जैसे ही बाइक तियरा गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रही किसी गाड़ी से बचने के चक्कर में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गये।टक्कर में घटना स्थल पर ही पवन और टाइगर की मौत हो गयी वही रंजीत गम्भीर रूप से घायल हो गये।घटना के बाद कोहराम मच गया।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad