लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2022-23 के लिए 1,68,903 करोड़ों रुपए का लेखानुदान विधानसभा में प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की जमकर तारीफ की।उन्होंने कहा कि इनके कारण यह सदन अच्छे तरीके से चल सका। सीएम योगी ने कहा कि इन 5 सालों के अंदर सदन का कार्य बहुत अच्छा चला है। यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। अंदर कितनी भी गर्माहट होगी लेकिन बाहर मिलेंगे तो एक दूसरे को गले लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सदन में भले ही शब्दों का तनाव रहा लेकिन कभी फिजिकल तनाव नहीं हुआ इसको लेकर मैं अपने नेता प्रतिपक्ष की तारीफ करता हूं। सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारा विपक्ष जहां बैठा हुआ है वहीं पर आगे भी बैठे।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment