लखनऊ उत्तर प्रदेश में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल यूपी सरकार ने प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28% से बढ़ाकर 31% करने का निर्णय लिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से देय होगा। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि जुलाई 2021 से 3% की बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का भुगतान सुबे के सरकारी कर्मचारियों को किया जाना है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को एक जुलाई 2021 से 3 फ़ीसदी की दर से बढ़ाया गया था जिसके बाद यूपी के भी 16 लाख राज्य कर्मचारियों को ज्यादा डीए की आस जगी थी।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment