राष्ट्रवादी युवा वाहिनी का मना 8 वां स्थापना दिवस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 2, 2022

राष्ट्रवादी युवा वाहिनी का मना 8 वां स्थापना दिवस

                   

चन्दौली में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी इकाई द्वारा 8 वां स्थापना दिवस  राम जानकी मंदिर चंदौली में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गायन से प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आशुतोष तिवारी हर्षित जी एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सदर दिलीप सोनकर जी उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि आशुतोष तिवारी हर्षित ने कहा कि संगठन की ताकत एकता होती है। जिस प्रकार से शरीर में सभी अंग कार्य करते और सब की विशेषताएं समान होती हैं अगर एक अंग भी कार्य नहीं करता है तो उससे पूरा शरीर को नुकसान होता है उसी प्रकार संगठन है संगठन में जब हर एक कार्यकर्ता अपनी क्षमता के साथ कार्य करेगा तो संगठन भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।विशेष रुप से भविष्य के भारत पर चिंतन हुआ वर्तमान समय में भारत की औसतन आयु 29 वर्ष है और भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा देश है।भारत जब 2047 में आजादी के 100 वर्ष में पहुंचेगा  तब भारत का हर पांचवा नागरिक वरिष्ठ होगा और तब हमारी आबादी एक अरब 70 करोड़ों होगी। अब हमे तय करना है कि हम विश्व शिखर पर भारत को कैसे ले जाएं जब सभी वर्ग सभी धर्म एक साथ मिलकर राष्ट्रीयता संस्कृति सभ्यता शिक्षा आर्थिकता हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर एक साथ आगे बढ़ेंगे तभी जाकर  मां भारती को विश्व शिखर पर स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंकित सिंह,आदर्श पांडे, हिमांशु चतुर्वेदी,सूरज गिरी, मृत्युंजय वर्मा, अजय सिंह, प्रदीप,विशाल सिंह,आकाश तिवारी, मोनू चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसका संचालन जिला अध्यक्ष रितेश विश्वकर्मा जी ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad