BJP एमएलसी का निधन,हृदयगति रूकने से हुई घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 3, 2022

BJP एमएलसी का निधन,हृदयगति रूकने से हुई घटना

                     

गोरखपुर महाराष्ट्र से भाजपा एमएलसी और उत्तर भारतीय संघ मुंबई के अध्यक्ष आर एन सिंह 74 वर्ष का रविवार की देर शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया।बताया जा रहा है कि वह 30 दिसंबर को बड़हलगंज स्थित पैतृक गांव भरौली आए थे और 31 दिसंबर को अपना जन्मदिन भी मनाया था। रविवार को चार्टर्ड प्लेन से मुंबई जाने वाले थे तभी गोरखपुर एयरपोर्ट पर अचानक सीने में दर्द हुआ, डॉक्टरों ने जांच किया तो हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। एयर फोर्स के एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने आर एन सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि पूरे परिवार के साथ हर वर्ष अपना जन्मदिन पैतृक गांव में ही मनाते थे। इस बार 30 दिसंबर को ही गोरखपुर आए थे 31 दिसंबर को रामसखी ग्राम निवासी महाविद्यालय के संस्थापक दिवस समारोह में भाग लिए थे और जरूरतमंदों को कंबल सहित अन्य सहायता दी थी। बीआईएस गोरखपुर के महाप्रबंधक मनोज सिंह ने बताया कि आर एन सिंह का पैतृक शरीर अंतिम दर्शन के लिए भरौली गांव में रखा गया है वह अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad