दुर्घटना में सिपाही की मौत,दूसरा घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 12, 2022

दुर्घटना में सिपाही की मौत,दूसरा घायल

                  

सहारनपुर फ्लाईओवर पर बीती रात हुए हादसे में एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह अपने गांव के ही रहने वाले सिपाही गौरव के साथ छुट्टी पर मेरठ के लिए निकले थे, सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मोनू मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रात को करीब 1:30 बजे जैसे ही उनकी कार देवबंद में फ्लाईओवर पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमे मोनू और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइन के शहीद स्तंभ लाया गया जहां अधिकारियों ने मृतक सिपाही को अंतिम सलामी दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad