सिपाही को लगी गोली,मचा हड़कम्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 6, 2022

सिपाही को लगी गोली,मचा हड़कम्प

                  

प्रयागराज कोतवाली में पिस्टल की साफ सफाई करने के दौरान मैगजीन डालते वक्त दरोगा की पिस्टल से गोली चल गई, जिससे पास में खड़ा एक सिपाही घायल हो गया।गोली चलने की आवाज जैसे ही आई आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि विधान सभा निर्वाचन 2022 की ड्यूटी के लिए कोतवाली थाने में सभी पुलिसकर्मी अपने अपने शस्त्रों की सफाई कर रहे थे।इसी क्रम में शनिवार की दोपहर बाद  सर्विस रिवाल्वर की सफाई करने के दौरान भीतर मैगजीन डालते वक्त पिस्टल से निकली गोली पास में मौजूद सिपाही चंदन सोनी के घुटने में जा लगी। घायल सिपाही को महानगर के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह भी सिपाही का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दरोगा की पिस्टल से अचानक गोली चल जाने से सिपाही घायल हुआ है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad