आईजी आवास में अचानक मची भगदड़,जाने वजह... - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 20, 2022

आईजी आवास में अचानक मची भगदड़,जाने वजह...

                  

झारखंड रांची होली के अवसर पर आईजी आवास में चल रहे कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मच गई।आयोजन में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि रांची के आईजी आवास में शनिवार को होली मनाने के लिए लोग जुटे थे, परिसर में काफी पुलिसकर्मी मौजूद थे। गाना बजाना चल रहा था तभी अचानक मधुमक्खियों ने वहां हमला कर दिया। जिसके बाद मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।मधुमक्खियों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया, हमले के बाद थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से भागने के क्रम में कुछ पुलिसकर्मी गिरकर घायल हो गए कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने डंक से घायल कर दिया। सभी को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भेजा गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad