भाजपा ने मुलायम सिंह के कभी करीबी माने जाने वाले नेता के बेटे को दिया टिकट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 20, 2022

भाजपा ने मुलायम सिंह के कभी करीबी माने जाने वाले नेता के बेटे को दिया टिकट

                  

लखनऊ एमएलसी चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन का आखिरी दिन 21 मार्च को है।मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मथुरा कासगंज मैनपुरी और एटा के स्थानीय पदाधिकारी क्षेत्र से भाजपा ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कभी बेहद करीबी माने जाने वाले विधान परिषद के पूर्व सभापति रमेश यादव के बेटे व पूर्व विधायक आशीष यादव आशु को टिकट दिया है। बताया गया कि आशीष यादव वर्ष 2012 में सपा के टिकट पर सदर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे, उनके पिता रमेश यादव विधान परिषद के सभापति रह चुके हैं। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह के काफी करीबी रहे है, लेकिन 2017 में आशीष यादव को सपा ने टिकट नहीं दिया जिसके बाद वह बागी हो गए और लोकदल के टिकट पर इसी सीट पर चुनाव लड़े थे। जिसके साथ ही इस परिवार की सपा से दूरियां बढ़ गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad