मानसून अपडेट:समय से पहले केरल पहुंचा मानसून - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 29, 2022

मानसून अपडेट:समय से पहले केरल पहुंचा मानसून

नई दिल्ली इस बार मानसून समय से पहले ही केरल पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सामान्य समय से 3 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून केरल तट पर पहुंच चुका है।केरल में मानसून के बाद भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।मीडिया के अनुसार मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में रविवार 29 मई को दस्तक  दे दिया है जबकि सामान्य तिथि 1 जून से शुरू होती है।हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि असामान्य तरीके से मानसून 16 मई को ही अंडमान निकोबार में पहुंच गया था,चक्रवात असनी के चलते इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना थी। फिलहाल मानसून के उत्तर भारत में शीघ्र सक्रिय होने पर संशय बना हुआ है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भाग में अगले 5 दिन तक लू से राहत मिलेगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad