पोखरे में डूबे किशोर के शव को एनडीआरएफ की टीम ने ख़ोज निकाला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 10, 2022

पोखरे में डूबे किशोर के शव को एनडीआरएफ की टीम ने ख़ोज निकाला

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गाँव में स्थित पोखरे में स्नान करते समय एक किशोर डूब गया। पुलिस प्रशासन की सूचना के अनुसार युवक का नाम शनि, पुत्र स्वर्गीय राजेश, निवासी रुदौली, थाना चुनार जनपद मिर्जापुर का रहने वाला है।  स्थानीय लोगों व गोताखोरों द्वारा युवक को ढूंढने का प्रयास किया गया परन्तु सफलता नहीं मिल पाई। तदोपरांत घटना की सूचना ज़िला प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, चौकाघाट वाराणसी को दी गई। सूचना मिलते ही कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एनडीआरएफ टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी। घटनास्थल पर उपस्थित पुलिस व प्रशासन से हादसे की जानकारी लेते हुए एनडीआरएफ टीम ने विभिन्न खोज तकनीकों के माध्यम से लगातार मंगलवार को देर शाम तक पोखरे में खोज कार्य किया। पोखरे की गहराई अधिक होने के कारण टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टीम के गोताखोर भी पोखरे में सभी संभावित स्थलों को चिन्हित करते हुए गोता लगाते रहे और अंतत:  शनि आयु 12 वर्ष के शव को ख़ोज निकाला गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad