चंदौली चकिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बीती रात क्षेत्र के उसरी छित्तमपुर मार्ग पर सैदूपुर मोड़ से एक टेंपो को पकड़ कर उस पर लदी 50,000 रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब बरामद करने के बाद पुलिस ने स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 106/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिनके नाम राजकुमार सिंह निवासी ग्राम जोगिया थाना चेनारी जनपद रोहतास बिहार और अमित निवासी बर्थरा खुर्द थाना चंदौली बताया है।बरामदगी और गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उ०नि०हरिकेश,उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला, हेड कांस्टेबल कांस्टेबलजल भरत यादव,का०आशुतोष चौधरी तथा का० अभिषेक दुबे शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment