बाइक सवार सिपाही की दुर्घटना में मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 17, 2022

बाइक सवार सिपाही की दुर्घटना में मौत

 

मथुरा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सदर बाजार क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सिपाही प्रशांत 34 वर्ष निगरानी प्रकोष्ठ में तैनात था।वह रात में यमुना पार से खाना खाकर अपने कमरे पर लौट रहा था तभी यह हादसा सदर रोड पर गिरजा घर के पास हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है। बताया गया कि प्रशांत 2011 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad