अपना दल (एस) की मासिक बैठक का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 11, 2022

अपना दल (एस) की मासिक बैठक का आयोजन

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह पटेल के आवास पर शुक्रवार को डा. महेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में अपना दल एस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुनील पटेल एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ.नरेंद्र पटेल ने डॉक्टर सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। बैठक में बूथ सेक्टर के गठन एवं आगामी दो जुलाई को लखनऊ में सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने के विषय मे तैयारी हेतु चर्चा हुई और पार्टी विस्तार पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने पर बल दिया गया।बैठक का संचालन प्रदेश सचिव तेजबहादुर पटेल ने किया।बैठक में मुख्य रूप से ज़िलाध्यक्ष डा.नरेंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सियाराम पटेल, राजेंद्र पटेल, महंगू प्रधान, तेज बहादुर पटेल, मुन्ना खान,सियाराम, चन्द्रमा सिंह पटेल इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad