विधायक ने वितरण किया प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 23, 2026

विधायक ने वितरण किया प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के देउरा में मंगलवार को वाराणसी प्रोविन्स ऑफ आई.एम.एस.अंजलि के तत्वाधान में देउरा रामपुर एवं देल्हना ग्राम पंचायतों की सात किशोरियों को सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर विधायक रोहनिया डॉक्टर सुनील पटेल ने प्रमाण पत्र एवं सिलाई मशीन वितरित किया। उन्होंने किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने और कौशल विकास के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण से बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी ।इस दौरान प्रमुख रूप से अजीत पटेल, राजकुमार कश्यप, मानस सिंह , अखिलेश, देवराज पटेल ,फादर सतीश आगस्टिन ,रीना देवी , अर्चना देवी,श्यामबली , विनोद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad