मां-बेटी की हत्या से सनसनी,जांच में जुटी है पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 19, 2022

मां-बेटी की हत्या से सनसनी,जांच में जुटी है पुलिस

बांदा यूपी बांदा जिले में डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि जिले के महुआ गांव में धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी गयी।हत्याकांड का आरोप दामाद और नाती पर ही लग रहा है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत म़े लेकर पूछताछ कर रही है।बताया गया कि खून से लथपथ मां बेटी को अस्पलात ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गयी।सूचना मिलने के बाद एसपी भी मौके पर पहुंच गये और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।पुलिस ने बताया कि महिला का कोई बेटा नहीं है,मां और बेटी के नाम करीब 17 बीघा जमीन है।जमीन को लेकर दामाद और उसके बेटे का विवाद होता रहता था,जिन्हें हिरासत में लिया गया है और पूछताछ चल रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad