मैजिक के धक्के से महिला की मौत,चक्का जाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 11, 2022

मैजिक के धक्के से महिला की मौत,चक्का जाम

 

चन्दौली चकिया कोतवाली क्षेत्र के बाड़े पर गांव के पास शनिवार की सुबह घर से किसी काम के लिए निकली महिला को तेज रफ्तार मैजिक ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।इस संबंध में बताया गया कि चंपा देवी 50 वर्ष सुबह-सुबह किसी काम से घर से बाहर गई थी वह लौट रही थी तभी तेज रफ्तार मैजिक ने उन्हें कुचल दिया।घटना के बाद पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर चक्का जाम को समाप्त कराया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad