तेज रफ्तार की शौक ने ले ली दो मासूमों की जान, कई घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 17, 2022

तेज रफ्तार की शौक ने ले ली दो मासूमों की जान, कई घायल

दिल्ली दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के लोधी रोड इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने सड़क किनारे खड़ी वैगनआर को जोरदार टक्कर मार दी जिससे 2 बच्चों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 27 साल के बी एम डब्ल्यू कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस नई दिल्ली से नोएडा का अस्सी से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी तक पहुंच गई। वैगनआर ड्राइवर ने बताया कि सुबह 4:30 बजे सम्राट होटल से सूर्या होटल की तरफ जा रहा था तभी एक काले रंग की बीएमडब्ल्यू ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी कार पलटी और फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर जा गिरी और   वैगनआर कार में शामिल 8 लोग घायल हो गये।दो घायल जहांगीरपुरी निवासी रोशनी 6 और उसके भाई आमिर 10 वर्ष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के चाचा ने 27 अप्रैल को नई बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी वह अपने चाचा के साथ नई बीएमडब्ल्यू कार का ट्रायल लेने नई दिल्ली इलाके में आया था और ट्रायल के दौरान कार को तेज रफ्तार से चला रहा था।रफ्तार ज्यादा होने के कारण कार नियंत्रित नहीं हो पाई और सामने से पड़ी वैगनआर को टक्कर मार दी जिससे यह दुर्घटना हो गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad