पांच बारातियों की मौत पांच घायल,ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 15, 2022

पांच बारातियों की मौत पांच घायल,ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर

 

बिहार भागलपुर झंडापुर ओपी क्षेत्र के जनता दरबार ढ़ाबे के पास नेशनल हाईवे-31पर एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी,टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए जिससे ऑटो में सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद देर रात पांचों शवों को पुलिस ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल झंडापुर पहुंचाया।बताया गया कि पूर्णिया के रुपौली से ऑटो पर सवार होकर सभी लोग बारात में खगड़िया जा रहे थे।झंडापुर के थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मौके से ट्रक को पुलिस ने जप्त कर लिया है हालांकि चालक और खलासी फरार हो गए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad