दोहरे हत्याकांड से सनसनी,पति पत्नी को उतारा मौत के घाट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 15, 2022

दोहरे हत्याकांड से सनसनी,पति पत्नी को उतारा मौत के घाट

 

बहराइच यूपी बहराइच जिले के कोतवाली देहात इलाके के बहादुरपुर गांव में बदमाशों ने एक दंपति की नृशंस हत्या कर दी। जिससे गांव सहित क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए। इस संबंध में बताया गया कि गांव निवासी गनी अहमद अपनी पत्नी के साथ मुर्गी फार्म हाउस का संचालन करते थे, घर पर उनके तीन बेटे समेत परिवार के अन्य लोग रहते हैं।बदमाशों ने देर रात गनी अहमद और उनकी पत्नी की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। बताया गया कि गनी अहमद और उनकी पत्नी खेत में बने मुर्गी फार्म हाउस में सो रहे थे, सोमवार देर रात खाना खाने के बाद सो गए,इस दौरान बदमाशों ने उनके फार्म में घुसकर दोनों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी। सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी डाग स्क्वायड दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दम्पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad