मृत घोषित युवती की जब चलने लगी धड़कन, जानें क्या हुआ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 12, 2022

मृत घोषित युवती की जब चलने लगी धड़कन, जानें क्या हुआ

                             फोटो सांकेतिक
अमरोहा
उत्तर प्रदेश शनिवार को यहां एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बताया गया कि मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मृत घोषित की गई युवती के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी इसी बीच अचानक उसकी धड़कन चलने लगी। दिल की धड़कन चलता देख परिजन आनन-फानन में बड़ी उम्मीदों से महिला को लेकर एक दूसरे बड़े अस्पताल में पहुंचे जहां करीब 4 घंटे के बाद इसे आखिरकार चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि एक 19 वर्षीय युवती की तबीयत आठ दस दिन से खराब थी बुखार के साथ सिर दर्द हो रहा था,परिजनों ने उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक शनिवार सुबह अस्पताल में युवती को मृत घोषित कर दिया गया। बेटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया,परिजन शव का अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे इसी बीच अचानक शव में हरकत से सभी चौक उठे।इतना ही नहीं हास्पिटल के डाक्टर एवं स्टाफ भी चौक गये।हालांकि चार घंटे के उपचार के बाद युवती की सांस हमेशा-हमेशा के लिए रुक गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad