विधायक ने विभिन्न संपर्क मार्गों का किया शिलान्यास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 13, 2022

विधायक ने विभिन्न संपर्क मार्गों का किया शिलान्यास

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत सोमवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के पयागपुर, गांगपुर, जगरदेवपुर सहित तीन गांवों में कुल 280.90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 4.90 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। जिसके दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कार्यों की अच्छी गुणवत्ता के साथ समय के पूर्व अवधि में पूरा कराने के लिये लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया।इस दौरान मुख्य रूप से अपना दल एस जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल, संजीव सिंह, श्याम जी यादव,धर्मेंद्र कुमार पटेल, राजकुमार पटेल ,वीरेंद्र पाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad