अस्सी घाट पर बच्चों ने किया योगाभ्यास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 14, 2022

अस्सी घाट पर बच्चों ने किया योगाभ्यास

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-अस्सीघाट के सुबह ए बनारस मंच पर मंगलवार को सुबह 5 बजे सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में श्री स्वामी वेदान्ती वेद विद्यापीठ राममंदिर खोजवा के योगाचार्य रितेश दुबे द्वारा श्री ब्रह्मा वेद विद्यालय पुष्कर कुण्ड के 400 बच्चो के साथ योगाभ्यास कराया गया। पर्यावरणविद अनिल सिंह ने सभी को स्वच्छ एवं स्वस्थ रहकर एक महान नागरिक बनने हेतु प्रेरित करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण का शपथ दिलाया। जिसमे स्वामी नारायणानन्दतीर्थ वेद विद्यालय अस्सी सहित कुल 5 बिद्यालयो ने अपनी अपनी भागीदारी निभायी।जिसके दौरान योग गुरु योगी त्रतेश जी एवं डा अभीषेक तथा पर्यावरणविद अनिल सिंह ने भी सुचारू रुप से योग कराकर प्रधान मंत्री के सपने को साकार करने का बीणा उठाया ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad