मैजिक से टकराई बाइक,इलाज के दौरान एक की मौत, दो घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 11, 2022

मैजिक से टकराई बाइक,इलाज के दौरान एक की मौत, दो घायल

चंदौली जिले के चकिया नौगढ़ मार्ग पर गोडटुटवा गांव के पास बीती रात भूसा लदी अज्ञात मैजिक में एक बाइक के टकराने से पप्पू निवासी शाहपुर थाना चकरघट्टा चंदौली, राजगृह निवासी कोल्हुआ थाना अधौरा भभुआ बिहार व परशुराम निवासी दीघर थाना अधौरा भभुआ बिहार घायल हो गये। बाइक टकराने के बाद जुटे ग्रामीणों ने घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस के माध्यम से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया इलाज हेतु भेजा जहां इलाज के दौरान पप्पू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि घायल परशुराम की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया वही घायल राजगृह का इलाज संयुक्त चिकित्सालय में किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad