बाप ने दो बच्चों एवं पत्नी को किया आग के हवाले,पत्नी की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 25, 2022

बाप ने दो बच्चों एवं पत्नी को किया आग के हवाले,पत्नी की हुई मौत

                   

                            फोटो सांकेतिक
कुशीनगर
यूपी कुशीनगर जिले में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है जहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव फर्द मुंडेरा में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस घटना में महिला की जहां मौत हो गई वहीं बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी रामसमुझ मजदूरी करता है वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता है।दो दिन पहले उसकी पत्नी सुभावती 33 वर्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिससे नाराज रामसुमझ पत्नी से मारपीट की और घर से चला गया।गुरुवार की देर रात वह सो रही पत्नी सुभावती, बेटी मुस्कान,बेटा करण के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और घर से भाग गया।चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आग को बुझाए।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग से जले लोगों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी वही बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad