अंधविश्वास का हद!काटी जीभ इलाज जारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 25, 2022

अंधविश्वास का हद!काटी जीभ इलाज जारी

मध्यप्रदेश सीधी अंधविश्वास के चलते एक युवती ने अपनी जीभ ही काट कर मंदिर में चढ़ा दी।बताया जा रहा है कि वह पूजा अर्चना के दौरान अपनी जीभ काटी और खिड़की के बाहर से देवी प्रतिमा के चरणों में अर्पित कर दी। यह घटना सीधी जिले के ग्राम पंचायत बड़ागांव की बताई जा रही है जहां देवी मंदिर में युवती राजकुमारी ने जीभ काटकर मां को अर्पित कर दी। जिसके बाद ही उसकी हालत खराब हो गई।उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि उसने ऐसा क्यों किया?ग्रामीणों के अनुसार बघौड़ी गांव की रहने वाली युवती गांव के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के बगल में देवी मंदिर में आई थी उसने अपनी मां के साथ पूजा किया इस दौरान उसने अपनी जीभ काटी और खिड़की के बाहर से देवी मां के चरणों में फेंक दी इस घटना पर उसकी मां भी हैरान रह गई। मां ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी तो लोगों ने पुलिस को बताया। मंदिर में युवती को देखने के लिए गांव वालों का हुजूम उमड़ पड़ा, युवती को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad