जयमाल के बाद दूल्हे को बनाया बंधक,जानें आखिर क्या हुआ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 12, 2022

जयमाल के बाद दूल्हे को बनाया बंधक,जानें आखिर क्या हुआ

 

बिहार के मोतिहारी में जयमाल के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बन्धक बना लिया।इस सम्बन्ध में बताया गया कि ऐसी स्थिति तब आई जब अचानक जयमाल के बाद दूल्हा शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद गुस्साए लड़की पक्ष वालों ने दूल्हा सहित कुछ परिजनों को पकड़ लिया।पंचो के सामने हुई पंचायत के बाद शादी में आये खर्च को लौटाने की बात पर दोनों पक्षों में सुलह हो पायी।जानकारी मिली की छह माह पूर्व बेतिया स्थित काली मन्दिर बाग में धूमधाम के साथ सेरेमनी हुई थी।अब शादी होनी थी दूल्हा गाजे बाजे के साथ बारात लेकर आया और जयमाल के बाद शादी से इंकार कर दिया।शुरूआत में लगा कि दूल्हा मजाक कर रहा है लेकिन जब वह भागने लगा तो लड़की पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया।इस मामले की कोई शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज नहीं कराई गयी है।शादी टूटने के कारण कन्या पक्ष के लोग काफी दुखी हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad