जन अधिकार पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 17, 2022

जन अधिकार पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

चन्दौली चकिया आज रविवार को जन अधिकार पार्टी विधानसभा चकिया की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा पदाधिकारियों का चयन किया गया।जिसमें पहुंचे जिला सचिव एवं विधानसभा प्रभारी चकिया राम भजन मौर्य के कुशल नेतृत्व में पदाधिकारियों के चयन  के बाद उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।बैठक के दौरान अध्यक्ष महेंद्र मौर्य, महासचिव प्रवीण कुमार रोशन को चयनित किया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों के साथ 37 की कार्यकारिणी बनाई गई।मंडल अध्यक्ष  रामचंद्र त्यागी ने माल्यार्पण कर पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया। विधानसभा संरक्षक वशिष्ठ मौर्य एवं रजनीश मौर्य भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला सलाहकार गिरधारी मौर्य, जिला महासचिव विमलेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष हीरामन पाल, एवं भरत बिंद सहित कई लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad