अटेवा विन्ध्य जोन के प्रभारी बने सत्येंद्र राय - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 22, 2022

अटेवा विन्ध्य जोन के प्रभारी बने सत्येंद्र राय

 

विंध्य जोन में वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मण्डल शामिल है

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-जगतपुर इण्टर कालेज के इतिहास के प्रवक्ता सत्येन्द्र कुमार राय को अटेवा  के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु द्वारा विंध्य जोन का प्रभारी बनाया गया।

जिसमें वाराणसी ,आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल शामिल है।जिसके दौरान जोन के सभी पेंशन विहीन शिक्षकों और कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।पुरानी पेंशन बहाली के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाला राष्ट्रीय संगठन एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु द्वारा पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु पूरे उत्तरप्रदेश को छः जोन में बांटकर नई रणनीति तैयार की हैं। जिसके दौरान नवनियुक्त जोन प्रभारी सत्येंद्र राय ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए लड़ा हैं और अड़ा भी हैं अभी हाल ही में राजस्थान छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में भी संगठन ने पुरानी पेंशन बहाल कराया हैं और जल्द ही पंजाब सरकार भी पेंशन बहाल करने जा रही है।इसलिए अब उत्तरप्रदेश जो देश का महत्वपूर्ण अंग हैं यहां भी पेंशन बहाली हेतु प्रत्येक जोन के संघठन और पदाधिकारी गण के साथ गहन विचार विमर्श करके इस मुद्दे को बहाल करने का प्रयास करना है।राष्टीय अध्यक्ष ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उस पर और जीवन में सामाजिक सुरक्षा प्रदान वाली पुरानी पेंशन को बहाल करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad