पनियरा के नंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 22, 2022

पनियरा के नंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-आराजी लाईन विकास खंड के पनियरा गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित नंद घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नन्हे बच्चों के लिए लगाये गये 56 इंच की एलईडी टीवी,वेट मशीन,6 रजिस्टर,बच्चों के कई तरह के खिलौने चोर उठा ले गये।इसके अलावा परिसर मे ही प्राथमिक विद्यालय के कक्षा दो के दरवाजे का भी कुंडी कांटे  लेकिन यहां से कुछ ले नहीं जा पाये।सुबह जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तरुणा पाल और सहायिका अंजना देवी जब मौके पर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। कार्यकर्ती ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad