घायल मज़दूर की इलाज के दौरान हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 25, 2022

घायल मज़दूर की इलाज के दौरान हुई मौत

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- राजातालाब कचनार पंचक्रोशी मार्ग स्थित संगम तालाब पर शिव मंदिर में साफ- सफ़ाई कार्य करने के दौरान मेहंदी गंज निवासी रतन लाल उर्फ भूतनाथ 55 वर्षीय मजदूर मंदिर के छत पर चढ़ते समय गिरकर  गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उक्त घायल को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सोमवार सुबह  घायल को मृत घोषित कर दिया। रतन लाल की मौत की जानकारी होने पर पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। रतन लाल राजातालाब बाज़ार में सगड़ी चलाते थे व मज़दूरी करते थे। इसके अलावा शेष समय उक्त मंदिर की साफ़ सफ़ाई और देख रेख भी करते थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad