अखिलेश यादव की निकाय चुनाव को लेकर क्या है तैयारी,जानें - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 27, 2022

अखिलेश यादव की निकाय चुनाव को लेकर क्या है तैयारी,जानें

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश ने इसके लिए क्षेत्र के विधायकों को नामित कर दिया है, इसके अलावा जहां विधायक नहीं है वहां विधानसभा चुनाव लड़ चुके पार्टी प्रत्याशियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है।इसी सन्दर्भ में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के पत्र में कहा गया है कि सभी पर्यवेक्षक विस्तारित व नवगठित नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में वार्ड के निर्धारित व परिसीमन के काम को दुरुस्त करायेंगे। बता दें कि इस समय पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है इसके खत्म होने के बाद यह प्रभारी व पर्यवेक्षक प्रत्याशी चयन के काम में सहयोग करेंगे।पार्टी इस बार पूरी मजबूती से निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad