झारखंड के गढ़वा जिले में दो माह पहले एक महिला का शव पुलिस ने टाटीदिरी गांव के कुएं से बरामद किया था। इसी के साथ ही एक झाड़ी से नवजात बच्ची का भी शव मिला था।पुलिस की जांच में उस समय तो कोई सफलता नहीं मिल पाई. लोगों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने 72 घंटे के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने केस की जांच शुरू की तो महिला की शिनाख्त रंका थाना क्षेत्र के पाल्हे निवासी विनीता के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस के अनुसार जानकारी मिली की युवक ने लड़की के साथ अंतरजातीय विवाह किया था. इसके बाद उसकी एक बेटी भी हुई. इसी बीच युवक के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी तो युवक पत्नी व बेटी से दूर रहने लगा। एक दिन युवक ने 4 महीने की बेटी को मार डाला और पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव कुएं में डाल दिया। पुलिस की लंबी जांच पड़ताल के बाद घटना के दो महीने बाद आरोपी को अरेस्ट करने में सफलता मिली है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment