हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु ब्लाक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 5, 2022

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु ब्लाक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु आराजी लाइन ब्लाक पर शुक्रवार को दोपहर में ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल के कार्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक किया। जिसके दौरान प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने यशस्वी प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के द्वारा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों को मूर्त रूप देने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार सिंह ने किया।बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष ग्राम प्रधान मुकेश पटेल,मनोज कुमार वर्मा, संतोष यादव, शिव शंकर सिंह, श्रीनाथ पटेल,विजय पटेल, लाल बिहारी पटेल, विजय कुमार गुप्ता ,प्रकाश यादव ,अजय दुबे इत्यादि ग्राम प्रधान गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad