विधायक ने छात्रों को वितरित किया स्मार्टफोन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 5, 2022

विधायक ने छात्रों को वितरित किया स्मार्टफोन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ भैरव तालाब में सोमवार को कृषि संकाय बीएसी के छात्रों को सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल नीलू ने विद्यालय की तरफ से कुल 151 स्मार्ट फोन छात्रों में वितरित किए। नया स्मार्टफोन पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। बीएसी तृतीय वर्ष के छात्र देवेंद्र कुमार पटेल,(कछवारोड) मीनाक्षी सिंह,आदर्श त्रिपाठी,विवेक पटेल,कुलदीप आदि ने बताया कि अब पढ़ाई की तैयारी के लिए  फोन से काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर प्रभारी डा ओपी सिंह,डा एसके यादव,डा बलवंत सिंह डा प्रेमचन्द्र मौर्य,डा बृजेश पाण्डेय आदि प्रोफेसर मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad