नई दिल्ली मलिकार्जुन खड़गे आधिकारिक तौर से अब कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। खड़गे ने इसके बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग की जिसमें उन्होंने सीडब्लूसी के बदले 47 सदस्यों की स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान किया। कमेटी में सोनिया गांधी, डॉक्टर मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत 47 लोगों को शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी कमेटी में शामिल किया गया है। हालांकि टीम में खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को जगह नहीं मिली है। बताया जाता है कि नई स्टीयरिंग कमेटी ही पार्टी संगठन से जुड़े बड़े फैसलों पर मुहर लगाएगी।
Post Top Ad
Thursday, October 27, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment