चंदौली चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुरारपुर मोड़ से पुलिस ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 183/2022 धारा 302, 201, 34 भादवी व 3(2)(v) एससी, एसटी एक्ट में वांछित तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विगत दिनों पूर्व सैदूपुर स्थित एक कुएं से सुनील कुमार उर्फ शेरू नामक एक युवक की लाश मिली थी जिसके आरोपित पति पत्नी व पुत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तीनों पति पत्नी और पुत्री है जो अपने दामाद सुनील कुमार निवासी पीतपुर पथरिया थाना चकिया की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिए थे और तभी से फरार चल रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार लोगों के नाम पुलिस ने रामकेवल पुत्र स्वर्गीय विक्रमा निवासी बरहुआ, मनोजा देवी पत्नी राम केवल,पूजा पुत्री राम केवल निवासी बरहुआ चकिया बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, निरीक्षक जय सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला, कांस्टेबल किशन कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार वर्मा, महिला कांस्टेबल खुशबू सिद्धार्थ तथा महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह शामिल रही।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment