समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यदुवंशी भाइयों को "गोवर्धन श्री" देकर किया गया
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी-हथुआ मार्केट स्थित मुलायम सिंह यादव स्मृति द्वार से मंगलवार को गोवर्धन पूजा समिति द्वारा भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव शोभायात्रा का उद्घाटन आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने फीता काटकर शुभारंभ किया। यह भव्य शोभायात्रा मुलायम सिंह यादव स्मृति द्वार हथुआ मार्केट से शुरू होकर मैदागिन होते हुए राजघाट स्थित गोवर्धन धाम खिड़किया घाट पर पहुंचा। शोभायात्रा में विभिन्न प्रदेशों एवं उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आए हुए कलाकारों द्वारा बलराम कृष्ण एवं राधा कृष्ण की झांकियां तथा छत्तीसगढ़ का लोक नृत्य अहिरऊ रउतारी प्रस्तुत किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा में हजारों यादव बंधुओं ने भाग लिया। यह शोभायात्रा गोवर्धन धाम राजघाट खिड़कियां घाट पर पहुंचकर सभा तथा सम्मान समारोह कार्यक्रम के रूप में परिवर्तन हो गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि हंसराज अहिर पूर्व गृह
राज्य मंत्री भारत सरकार,डी पी यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व सांसद,दिनेश लाल यादव सांसद आजमगढ़, विजय सिंह यादव विधायक ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ने खेल के क्षेत्र मे आकाश यादव कुवैत में चौथे यूथ एशियन एथलेटिक्स खेल में 19.37 मीटर गोला फेंक कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। शिक्षा के क्षेत्र में चंद्रगुप्त यादव पीसीएस जे 2022 मे चयनित।चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर नीतू यादव एमबीबीएस एमएस गोल्ड मेडलिस्ट,विधि एवं न्यायिक के क्षेत्र में अनुज यादव एडवोकेट,व्यापार के क्षेत्र में सुभाष यादव डायरेक्टर जे एम एस ग्रुप,समाज सेवा कार्यक्षेत्र में शिवबचन यादव, ज्वेलर्स कला /साहित्य पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ अनिल यादव पूर्व प्राचार्य (लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज), अति उल्लेखनीय कार्य क्षेत्र में जमुना यादव अंतरराष्ट्रीय पहलवान कोनिया,अलखनाथ यादव सामाजिक समाजिक सम्मान उमा यादव जद्दूमंडी सहित समाज के विभिन्न 9 क्षेत्रों में"गोवर्धन श्री" से यदुवंशी भाइयों को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपाल यादव तथा अध्यक्ष अशोक यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पारस यादव पप्पू ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप सेअशोक यादव -"अध्यक्ष",विनोद यादव गप्पू "कोषाध्यक्ष",पारस यादव पप्पू "महामंत्री" के साथ गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारी गण व हजारों यादव बंधु गण शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment