बड़ी बरामदगी:4 करोड़़ से अधिक का गांजा बरामद,दो गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 29, 2022

बड़ी बरामदगी:4 करोड़़ से अधिक का गांजा बरामद,दो गिरफ्तार

बिहार सीतामढ़ी पुलिस ने तस्करों के पास से गांजे की बड़ी खेप बरामद की है।पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 1 कुंटल 70 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार रीगा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर गांजा लेकर तस्करी के लिए जा रहे हैं। जिस पर पुलिस इमली बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप संदेह के आधार पर एक स्कॉर्पियो को रोका जिसमें दो युवक बैठे थे, पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 1 क्विंटल 70 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस स्कॉर्पियो समेत दोनों युवकों को थाने लाई। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि एक कारोबारी को यह डिलीवरी करने जा रहे थे। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4.25 करोड़ आंकी  गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad