पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे को किया गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 29, 2022

पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे को किया गिरफ्तार

लखनऊ यूपी पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।वह एक अपार्टमेंट में तीन साथियों के साथ रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹25000 का इनाम था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद जिले की वसुंधरा कॉलोनी के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि हापुड़ रोड पर कुरैशी अवैध तरीके से मीट फैक्टरी का संचालन कर रहा था। 31 मार्च को छापेमारी कर फैक्टरी के अंदर से पुलिस ने 5 करोड़ कीमत के 2000 क्विंटल मीट बरामद किया था। इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री का लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद काम चल रहा था। मेरठ पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी के नेता याकूब कुरैशी की पत्नी और उनके दोनों बेटों समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी, एसपी ने बताया कि अभी तक गैंगस्टर में तीन को गिरफ्तार किया गया है अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad