एक ही परिवार के 6 लोग जिन्दा जले,ऐसे हुई घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 30, 2022

एक ही परिवार के 6 लोग जिन्दा जले,ऐसे हुई घटना

                            फोटो सांकेतिक
फिरोजाबाद
यूपी जसराना के एक इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जल जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। जबकि इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मीडिया के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई। वही फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि हादसा जसराना क्षेत्र के पाढ़म कस्बे में हुआ है। यहां एक इनवर्टर में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 4 बच्चे भी शामिल है। एसपी ने कहा कि मौके पर आगरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से अट्ठारह दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है साथ ही 12 थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद है। फिरोजाबाद में हुए भीषण हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad