कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर ली सदस्यता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 1, 2022

कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर ली सदस्यता

लखनऊ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों,उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे,राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे तथा पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ों यात्रा से प्रभावित होकर राम प्रकाश दीक्षित शिक्षाविद, बसपा नेता इन्द्रदेव पाल, गाजीपुर निवासी अजय कुमार पाण्डेय ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त सभी लोगों को कांग्रेस तिरंगा पट्टी पहनाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, नकुल दुबे, योगेश दीक्षित, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, अंशू अवस्थी प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, संजय सिंह, हमाम वहीद, प्रज्ञा सिंह, डॉ0 रिचा कौशिक, पूर्व प्रदेश सचिव कीरत पाल सिंह आदि प्रमुख रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad