हाईवे पर भीषण जाम में फंसे ट्रकों की लगी लंबी कतार, राहगीर परेशान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 18, 2022

हाईवे पर भीषण जाम में फंसे ट्रकों की लगी लंबी कतार, राहगीर परेशान

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-अखरी बाईपास से मोहनसराय की तरफ जाने वाले हाईवे रोड पर शुक्रवार को लठिया स्थित पंचकोशी चौराहे स्थित हाईवे पर हो रहे ओवरब्रिज का निर्माण तथा करनाडांड़ी में सड़क मरम्मत व मोहनसराय चौराहे पर एनएचआई विभाग के कर्मचारियों द्वारा हाईवे के किनारे नाला मरम्मत के दौरान अदलपुरा जाने वाली सड़क के मोड विगत कई दिनों से रखे गए बे तरीके डिवाइडर के कारण दिन भर हाईवे पर जाम का सिलसिला बना रहा। जिससे हाईवे पर इस भीषण जाम में फंसे ट्रकों की लंबी कतार लग गई। जिसके दौरान दो पहिया से लेकर चार पहिया के वाहनों से आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।और दिन भर हाईवे पर चींटी की चाल की तरह वाहन रेंगते रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad