नई तकनीकी व जैविक खेती करने हेतु किसानों को किया जागरूक
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन ब्लाक सभागार पर मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक दिवसीय विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला,गोष्ठी आयोजन किया गया।जिसके दौरान कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के नए तकनीकी के कृषि उत्पादन व उपकरणों का स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आराजी लाइन ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल व प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ व ब्लॉक परिसर में लगे स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने किसानों को नई तकनीकी व जैविक खेती करने हेतु जागरूक किया तथा किसानों से अपने खेतों में पराली न जलाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक केंद्र कल्लीपुर के वैज्ञानिक डॉ अमितेश सिंह व डॉ प्रतीक्षा सिंह, बीडीओ विजय कुमार जायसवाल ने पोषण वाटिका एवं मूल्य संवर्धन,गौ आधारित खेती, नई तकनीकी की खेती करने तथा पशुओं में होने वाले रोग और उनके निदान के बारे में विस्तार पूर्वक किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम के संचालन एडीओ कृषि श्री राम तथा धन्यवाद ज्ञापन एडीओ कृषि विजय शंकर तिवारी ने किया।
No comments:
Post a Comment