फर्जी एनकाउंटर मामले में 43 पुलिसकर्मियों को हुई सजा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 16, 2022

फर्जी एनकाउंटर मामले में 43 पुलिसकर्मियों को हुई सजा

पीलीभीत यूपी 31 साल पुराने हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में हाईकोर्ट की बेंच लखनऊ ने 43 पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया है।इस एनकाउंटर में शामिल  इन पुलिसकर्मियों को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।कोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस सरोज यादव की डबल बेंच ने यह सजा सुनाई है।बताया गया कि 12 जुलाई 1991को पीलीभीत के कछला घाट के समीप तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही एक बस से 11 नौजवानों को उतार कर पुलिस ने 10 लोगों का एनकाउंटर किया था।जबकि एक युवक आज तक लापता है।इन्हें पूरनपुर न्यूरिया और बलसंडा थाना क्षेत्र में खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का आतंकवादी बताया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 15 मई 1992 में इस मामले की सीबीआई जांच शुरू हुई थी। सीबीआई चार्जशीट पर सुनवाई के बाद सभी 57 आरोपी पुलिसकर्मियों को अप्रैल 2016 में सजा सुनाई गई थी।लोअर कोर्ट से सजा मिलने के बाद आरोपियों ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अपील की थी।जिसमें हाईकोर्ट लखनऊ की बेंच ने जिंदा बचे 43 पुलिसकर्मियों को दोषी माना है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad