नेताजी की कुटिया का निर्माण हुआ शुरू,बनेगा आधुनिक लाइब्रेरी और स्टडी हाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 16, 2022

नेताजी की कुटिया का निर्माण हुआ शुरू,बनेगा आधुनिक लाइब्रेरी और स्टडी हाल

रिपोर्ट-फरीदुद्दीन

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के माधोपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के द्वारा मुलायम सिंह यादव की स्मृति में नेताजी की कुटिया का निर्माण कराया जा रहा है। गुरूवार को नेताजी के कुटिया की नींव खुदाई का कार्य जेसीबी के द्वारा चालू कराया गया। मनोज सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ बीघे में बनने वाले परिसर में डिजीटल लाइब्रेरी, स्टडी हाल और गेस्ट हाउस बनेगा।मनोज सिंह ने बताया कि मुलायम सिंह यादव उनके राजनीतिक गुरू है। उन्होंने ही राजनीति में आने और समाज की सेवा का प्रेरणा दिया। इसके बाद वह हैदराबाद के कारोबार को छोड़कर चंदौली जिले के लोगों की सेवा में जुट गए। कहा कि चंदौली से नेताजी की स्मृतियां जुड़ी है। ऐसे में उनकी यादों को सजोने और समाजवाद के बारें में लोगों को जानकारी देने के लिए निजी खर्च पर नेताजी की कुटिया का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ बीघे जमीन में कुटिया का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें डिजीटल लाइब्रेरी, स्टडी हाल और गेस्ट हाउसे बनेगा। इसमें बाहर से आने वाले लोग रूककर समाजवाद के बारें में शोध कर सकेंगे। कहा कि समाजवाद की विचारधारा से ही देश का विकास संभव है। ऐसे में समाजवाद को आगे बढ़ाने के लिए इसे जानना बहुत जरूरी है। मनोज सिंह ने बताया कि अपने पैत्रिक गांव माधोपुर में नेताजी की कुटिया का निर्माण निजी खर्च पर करा रहे हैं। नेताजी की कुटिया बनाने के लिए उनके मन में काफी दिनों इच्छा थी। ऐसे में राजस्व में उनके मां के नाम से दर्ज भूमि में निर्माण कराने का फैसला किया। इसके लिए माता और पिता से भी आर्शिवाद मिला है। बताया कि कुटिया बनने के बाद परिसर में बेहतरीन पार्क और व्यायामशाला का भी निर्माण होगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad