सिपाही को गोली मारने वाले हमलावरों की पुलिस से हुई मुठभेड़, गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 17, 2022

सिपाही को गोली मारने वाले हमलावरों की पुलिस से हुई मुठभेड़, गिरफ्तार

बरेली यूपी रात में जिले के कैंट थाना इलाके की पुलिस चौकी नकटिया में घुसकर फायरिंग कर सिपाही को घायल करने वाले दोनों हमलावरों से पुलिस की कमालपुर पालपुर गांव के पास क्यारा मोड़ पर मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी है।बताया गया कि मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है। गोली लगने के बाद दोनों बाइक सहित गिर गए। बताया गया कि चौकी में गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी कर दी थी, इसी क्रम में जब इन्हें रोका गया तो इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिस पर पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दोनों को गोली लगी और दोनों पकड़े गए।जानकारी मिली की इसमें एक पीएसी आठवीं बटालियन का रसोईया है जबकि दूसरा आरोपी पीएसी के ही दूसरे रसोइया का बेटा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से भी इनकी पहचान कर ली है। एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने बयान जारी करके पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad