गंगा हरितिमा अभियान के अग्रदूत अनिल कुमार सिंह के अगुवाई में "घाटों पर चला स्वच्छता अभियान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 10, 2022

गंगा हरितिमा अभियान के अग्रदूत अनिल कुमार सिंह के अगुवाई में "घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी- वाराणसी के कई घाटों पर शनिवार को एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।गंगा की निर्मलता हेतु हनुमानगढ़ी घाट से लेकर शिवाला घाट तक सृजन समाजिक संस्था, विशाल प्रोटेक्शन फोर्स, गंगा टास्क फोर्स के जवानों सहित गंगा विचार मंच के लोगों ने संयुक्त रूप से वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया।ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से घाटों पर स्नानार्थीयों व श्रद्धालुओं से गंगा तट पर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की।स्वच्छ्ताकर्मियों व आम नागरिकों को हनुमानगढ़ी घाट पर स्वच्छता हेतु शपथ दिलायी गयी।सृजन संस्था के अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में स्कूली छात्र छात्राओं के दल ने साथ सबका साथ हो गंगा साफ हो आदि गगनभेदी उद्घोष कर गंगा निर्मलीकरण के संकल्प को दोहराया।श्रमदान कर गंगा के आंचल को प्रदूषित कर रहीं सामग्रियों को बाहर निकाला।इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के जवानों सहित विशाल प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मचारी, गंगा विचार मंच के महानगर सहसंयोजक द्वय शिवम अग्रहरि, रामप्रकाश जायसवाल, भावना गुप्ता, आकाश शाह, शिवांगी पांडेय, रेनू जायसवाल आदि उपस्थित रहीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad