रोडवेज बस के धक्के से घायल साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 10, 2022

रोडवेज बस के धक्के से घायल साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- जगतपुर पीजी कॉलेज के पास जीटी रोड पर शनिवार को रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर निवासी 20 वर्षीय इम्तियाज अहमद नामक युवक की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक इम्तियाज अहमद टेंट का कारोबार करता था वह शनिवार को दोपहर में लोहता स्थित अपने मामा के घर साइकिल से जा रहा था। जिसके दौरान जगतपुर पीजी कॉलेज के पास में जीटी रोड पर मोहनसराय से वाराणसी की तरफ जा रही अनुबंधित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उक्त घायल को रोहनिया स्थित निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान इम्तियाज अहमद की मौत हो गई। जिसकी सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया और पिता राजू तथा मां शरीना बानो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर रोडवेज बस के चालक व कंडक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad