रिपोर्ट-एस०बहादुर
चन्दौली नियामताबाद। सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार हमेशा से होता आ रहा है। लेकिन मृत्युभोज के बहिष्कार को लेकर विकासखण्ड क्षेत्र के लोग भी अब बढ़-चढ़ कर आगे आ रहे हैं। बगया गांव निवासी दूधनाथ यादव ने अपनी मां की तेरही के दिन शनिवार की शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर गरीबों में कंबल वितरित किया गया।बगया गांव निवासी दूधनाथ यादव बिजली विभाग में लाइनमैन हैं। जिनके पिता खुनखुन यादव की मौत 1991 में हो गई थी। इनकी मां हीरावती देवी का देहांत बीते 12 दिसंबर को हो गया। इसके बाद लोगों ने मृत्यु भोज को सामाजिक कुप्रथा बताकर इसका बहिष्कार किया। वही तेरही पर श्रद्धांजलि सभा का
आयोजन कर गरीबों को कंबल वितरण का निर्णय लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे मौके पर जरूरतमंदों के बीच कंबल, सामूहिक शौचालय, मृत्युभोज पर खर्च की जानेवाली राशि से मृतक के नाम से समाज में किसी धरोहर के निर्माण का फैसला लिया जाना उचित साबित होगा। ताकि आने वाले समय में भी समाज के बीच यही उदाहरण पेश कर मृत्युभोज को रोकने का प्रयास होगा। दूधनाथ का यह कदम समाज के लोगों के लिए सराहनीय साबित हो रहा है। इस मौके पर महदेउर ग्रामप्रधान चंद्रमा यादव, चंद्रभानु यादव, वीरेंद्र प्रधान, कलमचन्द यादव, रामजन्म यादव, अवलेश, अभय, प्रमोद कुमार, बचऊ यादव, संजय शर्मा, महेंद्र पाल, डॉ संजय पाल, संजय यादव, सत्यप्रकाश, सुरेशचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment